Thursday, August 30, 2018

ट्रंप की धमकी, शर्तें नहीं मानी तो WTO से बाहर हो जाएगा US

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान धमकी देते हुए कहा है कि अमेरिका वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन ( ) से बाहर निकल सकता है. ट्रंप के इस बयान के बाद दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं.
ब्लूमबर्ग न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अगर WTO हमारी शर्तों पर खरा नहीं उतरता है, तो हम इससे बाहर आने की भी सोच सकते हैं. गौरतलब है कि अगर अमेरिका इस प्रकार का कोई फैसला लेता है, तो दुनिया भर के ट्रेडिंग सिस्टम पर काफी बड़ा असर पड़ सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इंटरव्यू में कहा कि हमने उनके ( ) लिए काफी कुछ किया है. ऐसे में अब अगर वो हमारी शर्त नहीं मानते हैं तो उनपर कड़ी कार्रवाई हो सकती है.
ट्रंप ने अपने इंटरव्यू में कहा कि मुझे नहीं पता कि हम लोग इसमें क्यों हैं. मुझे ऐसा लगता है कि WTO को सिर्फ इसलिए बनाया गया था, ताकि अमेरिका को बर्बाद कर सकें.
हालांकि, इंटरव्यू के बाद ट्रेज़री सेकेट्ररी का कहना है कि अभी ट्रंप प्रशासन ने इस बारे में कुछ विचार नहीं किया है. वहीं दूसरी ओर एक अन्य अधिकारी का कहना है कि कुछ समय पहले ऐसी बात चर्चा के दौरान जरूर आई थी, लेकिन अभी कुछ तय नहीं है.
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आज बड़ी राहत मिली है. IRCTC स्कैम से जुड़े मामले में पटियाला हाउस अदालत ने दोनों को जमानत दे दी है.
राबड़ी और तेजस्वी शुक्रवार को कोर्ट के सामने पेश हुए. कोर्ट ने दोनों को एक लाख के बांड पर जमानत दे दी. कोर्ट के सामने लालू यादव को भी पेश होना था, लेकिन वे कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. इसके चलते उन्हें जमानत नहीं दी गई.
बता दें कि गुरुवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने रांची कोर्ट में सरेंडर कर दिया. हालांकि, जेल के बाद उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.
कैसी बीती रिम्स में लालू की पहली रात
काफी लंबे समय के बाद रिम्स अस्पताल पहुंचे लालू यादव की पहली रात करवटें बदलते हुए बीती. बताया जा रहा है कि लालू ने शुक्रवार को नाश्ते में सिर्फ अंडा, मूंगदाल का दलिया और पपीता लिया.
बता दें कि सीबीआई की तरफ से इस मामले में चार्जशीट दायर करने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने सभी को समन भेजा था. इनमें लालू, राबड़ी और तेजस्वी का नाम भी था. क्योंकि लालू रिम्स में हैं, इसलिए वो नहीं आ पाएंगे.
गौरतलब है कि ये मामला 2006 में रांची और पुरी में दो आईआरसीटीसी होटलों के अनुबंधों के आवंटन में कथित अनियमितताओं से संबंधित है, जिसमें आरोप है कि रेल मंत्री रहते लालू ने एक निजी कंपनी द्वारा पटना में एक महत्वपूर्ण जगह पर तीन एकड़ का व्यावसायिक प्लॉट बतौर रिश्वत लिया था.फिल्ममेकर करण जौहर उन बॉलीवुड सेलेब्स में से हैं जो सोशल मीडिया और रियल लाइफ, दोनों जगह काफी एक्टिव रहते हैं. करण एक कामयाब फिल्ममेकर होने के साथ-साथ एक अच्छे मेंटर भी हैं. उन्होंने कई एक्टर्स को लॉन्च किया है जो आज बॉलीवुड में काफी अच्छा काम कर रहे हैं. करण की एक खूबी यह भी है कि वह काफी हाजिर जवाब हैं. जो लोग ट्विटर पर उन्हें फॉलो करते हैं उनमें से ज्यादातर उनकी इस खूबी से वाकिफ हैं.
हाल ही में जब करण जौहर ने आयुष शर्मा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए उनके काम की तारीफ की तो एक यूजर ने रिप्लाई में अपनी तस्वीर पोस्ट कर दी. तस्वीर के कैप्शन में उस्मान खान नाम के इस यूजर ने लिखा, "लोग कहते हैं मैं करण जौहर की तरह दिखता हूं, क्या वाकई?" यूजर के इस कमेंट पर करण जौहर चकरा गए क्योंकि तस्वीर में दिखने वाला वह शख्स वाकई काफी हद तक करण जौहर जैसा ही दिखता है.
इसके बाद करण जौहर ने इस तस्वीर को रीट्वीट किया और साथ में लिखा, "कुछ ट्वीट मुझे नि:शब्द कर देते हैं... ये उन्हीं में से एक है." बता दें कि करण जौहर की आने वाली फिल्म तख्त में उन्होंने कई मेगा स्टार्स को साइन किया है. फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर अहम किरदार निभाते नजर आएंगे.

No comments:

Post a Comment